रिपोर्ट: प्रिंस प्रजापति
मऊ। उत्तर प्रदेश मऊ में संपत्ति को लेकर सास और बहू आपस में भिड़ गईं। सास से अपने पति का हक मांगने गयी बहु ने दुकान पर सरेआम अपनी सास को पीट दिया। यह हाईवोल्टेज ड्रामा काफी देर तक चलता रहा, इस दौरान वहाँ मौके पर पुलिस भी लाचार अवस्था में मौजूद थी। स्थानीय लोगों ने किसी तरह झगड़ा छुड़वाया और मामले को शांत कराया। आपको बता दें, यह पूरा मामला थाना सराय लखंसी क्षेत्र अंतर्गत पिपरिडीह गांव का है। यहाँ पर गीता गुप्ता अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए कपड़े का दुकान चलती हैं। उनका लड़का किसी मामले में काफी समय से जेल में बंद है। लेकिन उनकी बहू वंदना गुप्ता अपने पति की संपत्ति के लिए लगातार अपनी सास से मांग करती रहती है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गीता गुप्ता अपने पति जय प्रकाश गुप्ता के साथ पिछले 35 सालों से पिपरिडीह बाजार में साधना फैशन के नाम से कपड़े का दुकान चलती है। पीड़िता गीता गुप्ता के अनुसार उनके बेटे विवेक गुप्ता की शादी के बाद उनकी बहू वंदना गुप्ता ने संपत्ति के चक्कर में पूरे परिवार को काफी परेशान कर दिया है। इस मामले में थाना सराय लखंसी के थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि यह मामला लगभग एक महीना पुराना है। इस मामले में दोनों पक्ष सास और बहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। यह पूरा मामला संपत्ति का है, इसमें कुछ मामले न्यायालय में विचाराधीन चल रहे हैं। वायरल वीडियो पर उन्होंने बताया कि यह वीडियो 22 अक्टूबर का है।