आजमगढ़। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के जमीलपुर गांव में ब्याही मिर्जापुर ब्लॉक प्रमुख के पुत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार की सुबह जानकारी होने के बाद पहुंचे परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
शनिवार को मायके वालों को सूचना मिली कि पूजा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसकी जानकारी होने के बाद परिवार के लोग वहां पहुंचे तो देखा कि पूजा का शव नीचे पड़ा हुआ है।
इस पर मायके वालों ने शंका जताई की उसने सुसाइड नहीं किया है, बल्कि उसकी हत्या गई। वहीं, इस मामले में मृतका के भाई और पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता बलवंत यादव ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व उसके बहन की शादी बड़े ही धूमधाम से हुई थी। बताया कि कुछ साल तक तो मामला ठीक चला, लेकिन फिर ससुराल के लोग पूजा को प्रताड़ित करने लगे। इसकी शिकायत मिल रही थी, लेकिन पारिवारिक मामला होने के कारण हम लोग उसे समझा देते थे। बीते शुक्रवार शाम को पूजा का फोन आया कि उसके साथ मारपीट की गई है और शनिवार सुबह उसके मौत की सूचना मिली। बलवंत ने बताया कि ससुराल के लोग दहेज में चार पहिया गाड़ी, दस लाख रुपये और जेवरात की मांग कर रहे थे। उसकी बहन को लगातार इसके लिए प्रताड़ित भी कर रहे थे। आरोप लगाया कि इस कारण उन लोगों ने उसकी हत्या करके उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है। मृतका का पति नैनीताल रेलवे में काठ गोदाम में काम करते हैं और अभी दो दिन पूर्व ही वह घर से गए हैं।
इस मामले में बलवंत ने दहेज हत्या का आरोप लगते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस को दी तहरीर में बलवंत यादव ने आरोप लगाया है कि मृतका के पति राम बहादुर यादव, ससुर अयोध्या यादव, सास सेवाती यादव, ननद अंतिमा व पूनम यादव के साथ ही देवर हरिराम यादव दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।