रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल निजामुद्दीनपुरा ने कक्षा दसवीं के अपने मेधावी विद्यार्थियों को विद्यालय के संस्थापक शिक्षा रत्न स्वर्गीय विजय शंकर यादव की स्मृति में शैक्षणिक छात्रवृत्ति दी.
बता दें कि यह शैक्षणिक छात्रवृत्ति प्रत्येक वर्ष कक्षा दसवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रदान की जाती है. इस वर्ष सीबीएसई की परीक्षा का परिणाम आने के बाद यह छात्रवृत्ति 23 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रदान की गई. जिसमें 95% से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 21000 का चेक दिया गया तथा 90% से ऊपर एवं 95% से कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शैक्षणिक छात्रवृत्ति के रूप में 11000 का चेक विद्यालय के निदेशक मुरलीधर यादव के द्वारा प्रदान किया गया। 95% से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले पांच मेधावी विद्यार्थी रहे. जिसमें सक्षम गुप्ता (97%) पुत्र कन्हैया लाल गुप्त, अश्विनी यादव (96.8%) पुत्र राम जन्म यादव, सृष्टि सिंह (95.8%) पुत्री अजय कुमार सिंह,रानी मौर्य (95.2%) पुत्री कल्पू मौर्य, प्रतिमा यादव (95%) पुत्री रामाश्रय यादव को 21000 का चेक प्रदान किया गया.
इसी प्रकार 90% से ऊपर तथा 95% से कम अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को 11000 रुपए का चेक दिया गया. जिसमें नवीन यादव (93.4%) पुत्र रमेश यादव, मोनी मोर्य (94%) पुत्री संजय मौर्य, आरुष यादव (93.4%)पुत्र अजय कुमार यादव,आकांक्षा यादव (92.8%) पुत्री अंबिका यादव, समीक्षा गिल(92.6%) पुत्री अखिलेश कुमार, अर्पिता सोनकर(92.2%) पुत्री राजेश सोनकर, कार्तिकेय सिंह(92.2%) पुत्र सुधीर कुमार सिंह, रिया कुमारी (92%) पुत्री बृजेश कुमार, शिल्पा कुमारी (91.8%) पुत्री सत्य प्रकाश, प्रज्जवनी यादव(91.6%) पुत्री प्रभुनाथ यादव, हरिओम (91.6%) पुत्र प्रमोद कुमार गुप्ता, सिद्धांत कुमार पुत्र राजेश कुमार भारती (91.6%) ,ऋचा यादव (91%)पुत्री प्रमोद कुमार यादव, श्वेता (90.8%) पुत्री विजय कुमार, शाइस्ता परवीन (90.6%) पुत्री मंसूर अंसारी