मुरली मनोहर पांडेय
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुस्लिम महिला के हिजाब खिंचने के मामले में केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बयान बेहद निंदनीय है क्या देश का कानून और देश का संविधान किसी महिला के साथ इस तरह की हरकत करने की अनुमति प्रदान करता है क्या यही बात संविधान के अनुच्छेद 21 व 25 में वर्णित है मंत्री जी को और उन सभी लोगों को जो नीतीश कुमार जी के इस अशोभनीय गैर संवैधानिक ग़ैर क़ानूनी हरकत का समर्थन करते दिख रहे हैं संविधान को ठीक से पढ़ना चाहिए। हां यह दुशासन का कानून हो सकता है देश का नहीं। देश के प्रधानमंत्री आदरणीय मोदी जी एक तरफ नारी सम्मान नारी सशक्तिकरण का नारा देते हैं और दुसरी तरफ उनकी पार्टी के सहयोग से बने बिहार के मुख्यमंत्री महिलाओं का अपमान कर रहे और उनके सरकार के मंत्री इसे जायज और कानून सम्मत ठहरा रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री जी को ऐसे मंत्री को अपने मंत्रीमंडल से तत्काल बर्खास्त कर उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए अन्यथा देश यह मानेगा कि आप का नारी सम्मान नारी सशक्तिकरण सिर्फ दिखावा है।
अमानुल हक़ अब्बासी एडवोकेट
प्रदेश सचिव समाजवादी अल्पसंख्यक सभा उत्तर प्रदेश व वरिष्ठ उपाध्यक्ष तहसील अधिवक्ता संघ बेल्थरा रोड बलिया।
