मुरली मनोहर पाण्डेय
मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में फर्जी आधार कार्ड बनाकर समूह लोन के नाम पर महिलाओं के साथ लाखों के फर्जी वाड़े का मामला प्रकाश में आया है अलग-अलग गांव से पहुंची पीड़ित महिलाओं ने शुक्रवार को लोकप्रिय जिलाधिकारी को पत्र सौपा जिले के अलग-अलग गांव की मजदूर महिलाओं ने बताया कि उनके साथ लाखों का फर्जी वाड़े हुआ है पीड़ित महिलाओं ने बताया कि पिछले महीने गांव में कुछ लोग पहुंचे और महिलाओं को पैसे का लालच देकर उनका महत्वपूर्ण कागज लेकर उनके नाम पर 25 फर्जी आधार कार्ड बना लिया सभी आधार कार्ड पर लाखों रुपए का लोन लेकर फरार हो गए हैं।