रिपोर्ट-प्रिंस प्रजापति
मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद दोहरीघाट थाना अंतर्गत गोटा निवासी 24 वर्षीय शिवम गुप्ता पुत्र संजय गुप्ता का इलाज के दौरान वेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में निधन हो गया शिवम गुप्ता विगत बुधवार की रात घोसी में हुई मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसका इलाज के दौरान गुरुवार रात में मौत हो गई मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया शिवम गुप्ता बुधवार को देर रात वसूली कर अपने चार पहिया वाहन से घर लौट रहा था जैसे ही घोशी मझवारा मोड पर पहुंचा इसी बीच दोहरीघाट की ओर से आ रही ट्रक ने कार को टक्कर मार दी थी घटना में कार में सवार चार लोग घायल हो गए थे जिसमें शिवम गुप्ता की जाघ की हड्डी टूट गई थी और पेट में भी काफी चोट आई थी जिसको आनन फानन में परिजनों ने आजमगढ़ स्थित एक अस्पताल में ले जाकर भर्ती कर दिए जहां इलाज चल रहा था सुधारना होने की स्थिति में परिजनों ने मरीज को लेकर वेदांता हॉस्पिटल लखनऊ चले गए जैसे ही अस्पताल के अंदर दाखिल हुए चिकित्सकों ने जांच करते ही शिवम को मृत्यु घोषित कर दिया परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं पूरे गांव में और पूरी इलाके में मातम फैला हुआ है।