रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
बलिया। उत्तर प्रदेश बलिया में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा नदी के तट पर 21 हज़ार दीपो को जलाने के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यूपी सरकार के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर बन गया। काशी में ही कॉरिडोर बन गया। अब सिर्फ मथुरा में भगवान श्री कृष्ण का मंदिर बने, यही हम सबकी अभिलाषा है। परिवहन मंत्री ने कहा कि जिस तरीके से अयोध्या का विवाद समाप्त हुआ। उसी तरीके से मथुरा का विवाद भी समाप्त हो जाएगा। इसके बाद यहां कृष्ण भगवान का भव्य मंदिर बनाया जाएगा। इस दौरान भजन गायक कन्हैया मित्तल ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि राम आ गए अब श्याम आएंगे। श्याम सिर्फ मथुरा में ही नहीं पाकिस्तान में भी आएंगे। जिस तरह पाकिस्तान में भुखमरी है और लोग उजड़ रहे हैं उनको भी ठीक करने के लिए श्याम को वहां पर भी जाना पड़ेगा। इसलिए एक दिन ऐसा आएगा कि सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं बांग्लादेश, अफगानिस्तान, कंधार जहां भी होगा, भगवा आपको लहराता नजर आयेगा।