रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
1-कंपोजिट विद्यालय माऊरबोझ 2KW सोलर पैनल, कक्षा-कक्षों में कैमरा, कैंपस वाई-फाई सिस्टम से हुआ लैश।
2-इससे विद्यालय परिवेश में राष्ट्रीय शिक्षा निति 2020 की मूल संकल्पना समग्र शिक्षा के तहत छात्रों में अनुशासन, आत्मविश्वास, त्याग, धैर्य, ईमानदारी एवम् कर्तव्यबोध के भावों के सृजन में मिलेगी मदद।
76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आजादी के महानायकों के सुनहरे स्वप्नों को साकार करने की दिशा में कंपोजिट विद्यालय माऊरबोझ घोसी मऊ में अध्ययनरत छात्रों के अभिभावकों, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों, गणमान्य जन, सेवित ग्राम सभा के ग्राम प्रधान, पूर्व ग्राम प्रधान, इस विद्यालय के पूर्व छात्रों द्वारा अपने छोट-छोटे अनुदान के माध्यम से लगभग एक लाख मूल्य की पाठ्य सहगामी क्रियाओं में मददगार आधुनिक टूल्स का प्रतीकात्मक उपहार भेंट किया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय प्रांगण में प्रतिभागी बच्चों को अपने आशीष से प्रोत्साहित करने आए माता पिता अभिभावको एवं गणमान्य जन का टीम कंपोजिट विद्यालय माऊरबोझ द्वारा इस जन पहल के लिए हार्दिक आभार एवम् अभिनंदन व्यक्त किया गया।
