दोनों पक्षों में हुई मारपीट, पुलिस ने छह लोगों का किया चालान
रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। मऊ के रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट बाजार में बीती शाम दो पक्षों में कहासुनी हो गई, बात मारपीट तक पहुंच गई। इस बीच सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस से एक पक्ष में मौजूद युवाओं ने अभद्रता कर दी। जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी प्रेमिका से मुहम्मदाबाद गोहाना कस्बा निवासी प्रेमी रविवार की शाम को उससे मिलने रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट बाजार में आया था। प्रेमी के प्रेमिका से मिलने के दौरान लड़की के गांव के कुछ लोग भी खुरहट बाजार पहुंच गए, जहां उन्हें यह मेल-मिलाप नागवार लगी।
इसको लेकर प्रेमी और लड़की के गांव के लोगों के बीच खुरहट बाजार में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। इसी बीच, किसी ने घटना की जानकारी खुरहट पुलिस चौकी को दे दी। कुछ देर बाद ही चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ बाजार में पहुंचकर दोनों पक्ष को साथ लेकर चले गए।
इसी दौरान प्रेमी से मारपीट करने वाले पक्ष के कुछ लोग चौकी पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। मामला थाने से लेकर मुहम्मदाबाद गोहाना क्षेत्राधिकार तक पहुंच गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रेमी और उससे मारपीट करने वाले दूसरे पक्ष के पांच लोगों सहित कुल छह लोगों को हिरासत में लेकर आने चली गई। इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष से पांच लोगों और दूसरे पक्ष से एक लोग का चालान किया।
इस बाबत मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र अधिकारी शीतला प्रसाद पांडेय ने बताया की मामला संज्ञान में है, प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी के गांव के कुछ लोगों से कहा सुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्ष से छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय करने की कार्रवाई की है।
