रिपोर्ट : विद्यानंद
देवरिया। पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री विक्रान्त वीर के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा जनपद के समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत चोरी और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु कबाड़ी की दुकानों, बाइक मैकेनिक और सेकेण्ड-हैंड बाइक की दुकानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । इस अभियान का उद्देश्य चोरी की बाइकों, उनके पुर्जों और अन्य अवैध सामानों की बिक्री या खपत पर रोक लगाना है।
चेकिंग के दौरान इन दुकानों पर उपलब्ध बाइकों का इंजन नंबर और चेचिस नंबर का सत्यापन किया गया। इसके साथ ही, संबंधित बाइकों के दस्तावेजों की भी गहन जांच की गयी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वहां कोई चोरी की या संदिग्ध बाइक तो नही है। कबाड़ी की दुकानों पर यह भी देखा गया कि कहीं उनके यहां चोरी का अन्य सामान, जैसे वाहन के पुर्जे या अन्य धातु सामग्री तो नहीं खपाई जा रही है। यदि किसी दुकान पर अवैध या चोरी का सामान पाया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी