30 साइबर ठगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस और साइबर टीम को मिली बड़ी सफलता
रिपोर्ट : राहुल पांडेय
मऊ। राष्ट्रीय स्तर पर आनलाइन गेम व सट्टेबाजी का लालच देकर साइबर फ्राड करके 70 करोड़ रुपये हड़पने वाले 30 शातिर अपराधीयों पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा मे इलेक्ट्रानिक उपकरण लैपटाप, मोबाइल, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक आदि बरामद कर लिया। पुलिस अधीक्षक जनपद इलामारन जी के द्वारा अपराध नियत्रंण के उद्देश्य से अपराधियों एवं साइबर अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर अंजनी कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र यादव थाना साइबर क्राइम जनपद व प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद के कुशल नेतृत्व में मंगलवार को समय करीब 15.35 बजे थाना परिसर कोतवाली नगर से राष्ट्रीय स्तर पर आनलाइन गेम व सट्टेबाजी का लालच देकर साइबर फ्राड करके करोड़ो रुपये हड़पने वाले संगठित गिरोह के 30 नफर साइबर फ्राड अभियुक्तगण रोशन कुमार पुत्र राजाराम मेहता आदि 30 नफर अभियुक्तगणो को निम्न इलेक्ट्रानिक उपकरणो के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणो से प्राप्त रजिस्टर के अवलोकन से इनके प्रतिदिन का ट्रान्जेक्शन 10-20 लाख रुपये पाया गया। इस प्रकार इनके द्वारा अब तक लगभग 70 करोड़ रुपये का सट्टेबाजी कर आम जनता से साइबर फ्राड किया गया है। उक्त अभियुक्तगणो के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। अपराध करने का तरीका उक्त अभियुक्तगण एक शातिर किस्म के संगठित साइबर अपराधी है। इनके द्वारा गरीब एवं बेरोजगार व्यक्तियो के फर्जी आईडी बनाकर सिम तथा आईडी लेना और बैंक में फर्जी खाता खोलवाकर एटीएम व यूपीआई के माध्यम से ट्रान्जेक्शन करना तथा रेड्डी बुक एवं बीन बज नामक फर्जी इन्टरनेशनल वेबसाइट बनाकर आनलाइन गैम्बलिंग खेलवाना तथा करोड़ो रुपये का सट्टा लगवाना। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार यादव, साइबर थाना, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, थाना कोतवाली, शैलेन्द्र कन्नौजिया, प्रभात कुशवाहा, अनूप कुमार यादव, अर्वेन्द्र मिश्रा, शशिकांत मणि त्रिपाठी, प्रदीप पटेल, अमरेश सिंह, जमाल अहमद रहें।
