रिपोर्ट : राहुल पांडेय
चिरैयाकोट मऊ। स्थानीय थाना क्षेत्र के कमथरी चट्टी समीप गुरुवार के प्रातः अज्ञात वाहन के चपेट मे आकर 30 बर्षीय युवक गम्भीर रुप से घायल हो गया। जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को रानीपुर सीएचसी मे भर्ती कराया। जहां हालत गम्भीर देख चिकित्कों ने प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वाराणसी जिले के पंचकोशि पुलिस चौकी क्षेत्र ग्राम सक्कर तला निवासी 30 बर्षीय रिक्की चौहान पुत्र स्व.रामप्यारे ग्राम जसौली चौहान बस्ती थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर ससुराल मे पत्नी अंजू पुत्री सीताराम और बच्चों के साथ रहकर मेहनत मजदूरी का कार्य करता है।
गुरुवार के प्रातः 11 बजे कमथरी चट्टी पर पैदल आ रहा था। इस दौरान सरसेना काझा मार्ग अज्ञात वाहन के चपेट मे गम्भीर रुप से घायल हो गया । सडक पर लावारिस पडा देख लोगों ने सरसेना पुलिस चौकी को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए अस्पताल भेज दिया।
