सिटी मजिस्ट्रेट विजेंद्र कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुई चुनाव
रिपोर्ट : राहुल पांडेय
मऊ। दी अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड मऊ में प्रबंध कमेटी के सभापति पद के चुनाव शुक्रवार को आयोजित की गई, जिसमें 13 सदस्यों में अरविन्द सिंह ने सभापति व उपसभापति पद पर सत्येंद्र कुमार पाण्डेय ने नामांकन किया। किसी अन्य ने अपनी दावेदारी पेश नहीं की। जिसमें सर्वसम्मति से अरविंद सिंह को सभापति पद के लिए निर्विरोध चुन लिया गया।
निर्वाचन प्रक्रिया जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार और सिटी मजिस्ट्रेट विजेंद्र कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुई।
शासन द्वारा मनोनीत डायरेक्टर विनय कुमार मोदनवाल, अजय कुमार और निर्वाचित बालाजी मोदी रहे। वहीं गुरुवार को सम्पन्न हुए दो सीट पर डायरेक्टर के पद पर पवन प्रधान व सुशील राय चुने गए। साथ ही संजय जायसवाल, दिनेश सिंह, रमा सिंह, अर्चना सिंह, बीना गुप्ता हरेन्द्र सोनकर, सुशील राय पहले ही निर्विरोध डायरेक्टर चुने गए।
लोगों ने अरविंद सिह और बैंक के सदस्यों को बधाई दी और फूल मालाओं से उनका स्वागत मे स्वतंत्र पाण्डेय विजय वर्मा विनोद मौर्या आदि लोग रहे।
