रिपोर्ट-बीके सिंह
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के महेवागंज स्थित उल्ल नदी पुल के पास स्थित रॉयल केयर अस्पताल में लखनऊ से आई नारकोटिक्स विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में अवैध नशीला पदार्थ बरामद हुआ। यह छापा लंबे समय से चल रही शिकायतों और खुफिया जानकारी के आधार पर किया गया।
छापे के दौरान पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। हालांकि, स्थानीय सूत्रों का दावा है कि मामले में अस्पताल संचालक खालिद खान को बचाने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि खालिद खान का नाम कई संदिग्ध गतिविधियों से जुड़ा रहा है, लेकिन इस मामले में पुलिस और कुछ तथाकथित लोग उसे बचाने में लगे हुए हैं।नारकोटिक्स विभाग ने बरामद किए गए नशीले पदार्थों को कब्जे में ले लिया है और इसकी जांच शुरू कर दी है। बरामद सामग्री की मात्रा और प्रकार का विश्लेषण किया जा रहा है।
यह घटना पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करती है। अब देखना यह है कि क्या खालिद खान और अन्य दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होती है या फिर मामला दबा दिया जाता है।