रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
बलिया। उत्तर प्रदेश बलिया के रेवती ब्लॉक में कांग्रेस कमेटी की संगठन सृजन बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला संयोजक जितेंद्र पांडेय ने अहमदाबाद अधिवेशन के अनुसार बलिया में जल्द संगठन गठित करने की बात कही। जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि पंचायत और विधानसभा चुनाव पूरी ताकत से लड़े जाएंगे। पुनीत पाठक ने घोषणा की कि अगले 100 दिनों में हर बूथ पर कांग्रेस का संगठन स्थापित किया जाएगा।
बैठक में 8 न्याय पंचायतों के अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। डुमरिया में मुनजी राजभर, उदहा में अनुज पांडेय, गायघाट में सुनील यादव, हुसैनाबाद में प्रेम मिश्रा, चौबे छपरा में ओमप्रकाश ठाकुर, दतहा में श्रीभगवान यादव, हड़ीहा में राजकुमार पासवान और झरकटहा में प्रदीप पासवान को अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही तीन मंडल अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई। दतहा मंडल की जिम्मेदारी अरविंद यादव को, उदहा मंडल की पूर्व प्रधान विनोद वर्मा को और गायघाट मंडल की राजन पासवान को सौंपी गई। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष वीरेश तिवारी, पदुमदेव पाठक, राम रेखा वर्मा, ददन पांडेय, शिवशंकर सैनी, वीरेंद्र कुंवर, कमलेश वर्मा और सुरेंद्र मिश्रा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
