रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी मंगलवार को अपने नानी के घर रेवती जाने के लिए निकली थी। वह वहां नहीं पहुंची।
किशोरी के पिता ने रेवती स्थित ससुराल में पता किया। वहां उन्हें बताया गया कि उनकी बेटी नहीं आई। परिजनों ने सभी रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क किया। किशोरी का कहीं कोई पता नहीं चल सका। उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ मिला।
लंबी खोजबीन के बाद बुधवार को परिजन बांसडीह कोतवाली पहुंचे। किशोरी के पिता ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिवार के सदस्य किशोरी की सलामती को लेकर चिंतित हैं। वे रो-रोकर बेहाल हैं। परिजन पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
