रिपोर्ट : मनीष कुमार सिंह
बिल्थरारोड। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर परीक्षा नगर के चंद्रशेखर उद्यान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री राजधारी सिंह ने कहा कि उनकी वीरता ,शौर्य, त्याग, पराक्रम और दृढ़ प्रण के लिए अमर है। उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि आज हम लोग को उनके विचारों को आत्मसात कर उनके पद चिन्हों पर चलने की जरूरत है। तभी हमारे राष्ट्र का विकास और सुरक्षा होगा। वही पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप उदयपुर, मेवाड़ में सिसोदिया राजवंश के राजा थे। उनके वीरता और पराक्रम की गाथा इतिहास के पन्नो में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। महाराणा प्रताप की नीतियां शिवाजी महाराज से लेकर ब्रिटिश के खिलाफ बंगाल के स्वतंत्रता सेनानियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनी।कहा कि यह आयोजन क्षेत्रवासियों के लिए प्रेरणासोत बनेगा और आम जनमानस में नई ऊजी का संचार करेगा।समारोह की अध्यक्षता डॉ. शशिकांत त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर ज्ञानकुंज एकेडमी के प्रबंधक देवेंद्र सिंह,कार्यक्रम के संयोजक और पूर्व विधायक स्व. बब्बन सिंह के सुपौत्र निखिल सिंह बिट्टू, दिलीप सिंह, रविशंकर सिंह पिक्कू, गौतम सिंह,परमेश सिंह, भुवाल सिंह, विश्राम सिंह, शुभम सिंह परिहार , रमाशंकर सिंह पतोई गब्बर सिंह, चुन्नू सिंह, मीरा सिंह, शक्ति सिंह, विपिन सिंह, महा प्रताप सिंह गौतम नारायण सिंह प्रबंधक धर्मराज सिंह रणजीत सिंह अभिषेक सिंह आजाद सिंह गोलू सिंह छोटू सिंह विपिन सिंह विवेक सिंह संजीत वर्मा दिलीप सिंह जी मंडल अध्यक्ष चुन्नू सिंह प्रद्युम्न सिंह, आदि मौजूद रहे।