रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
आजमगढ़। जिले के बरदह थाना क्षेत्र के बेरी चंद गांव के रहने वाले हीरालाल राजभर 41 पुत्र बड़कू ने सोमवार को घर में हुए विवाद के बाद कीटनाशक खा लिया। कीटनाशक खाने के कुछ देर बाद ही हीरालाल राजभर की घर पर ही मौत हो गई।
यह घटना उसे समय हुई जब हीरालाल की पत्नी चंद्रकला अपने बच्चों को लेकर धान की रोपाई करने गई थी। इसी दौरान घर के अंदर पति हीरालाल राजभर ने कीटनाशक का सेवन कर लिया।
जब देर रात चंद्रकला घर आई तो देखा कि पति बेहोश होकर जमीन पर पड़े हैं। बेहोशी की हालत में प्रेजेंट इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गए जहां अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
तीन दिन पूर्व गुजरात से आया था पति इस बारे में गांव के लोगों ने बताया कि तीन दिन पूर्व हीरालाल राजभर गुजरात से अपने घर आया था। गुजरात में हीरालाल नौकरी करता था। गुजरात से आने के बाद पति और पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। मृतक का छोटा भाई अलग रहता था।
वहीं इस बारे में थाने के प्रभारी का कहना है कि डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कर्म का खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

