रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। उत्तर प्रदेश मऊ के राजनीतिक माहौल में घोसी नव निर्माण मंच के संस्थापक बद्री नाथ ने सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर के बदलते रुख पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। बद्री नाथ ने कहा कि राजभर के बयान लगातार बदल रहे हैं। पहले वे समाजवादी पार्टी गठबंधन में चुनाव लड़े। सपा की सरकार नहीं बनने पर उन्होंने कहा कि अब्बास अखिलेश यादव के विधायक हैं। लेकिन अब्बास की विधायकी जाने पर उन्होंने कहा कि वे उनके विधायक हैं और हाईकोर्ट जाएंगे।
इसके दो दिन बाद ही राजभर ने कहा कि अंसारी परिवार से किसी को भी उपचुनाव में टिकट नहीं देंगे। चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ को मठ भेजने की बात करने वाले राजभर अब उन्हीं की सरकार में मंत्री हैं।
बद्री नाथ ने आगे कहा कि राजभर अब अशोक सिंह को मुख्तार के आदमी बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजभर समाज के आरक्षण के नाम पर वोट लेते हैं, लेकिन सिर्फ मंत्री बनकर सत्ता का लाभ उठाते हैं। घोसी नव निर्माण मंच के संस्थापक ने याद दिलाया कि लोकसभा चुनाव में मऊ की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजभर को सबक सिखाया था। उन्होंने चेतावनी दी कि मंच मऊ के लोगों को ठगने की राजभर की मंशा सफल नहीं होने देगा।
कुछ लोग कह रहे थे कि मऊ सीट पर अपने किसी खास को चुनाव लड़ना चाहता है अगर मऊ में यह विधान सभा उपचुनाव लड़ता या लड़ाता है तो पक्का 100% इसकी जमानत जब्त होगी। ओम प्रकाश जैसे बाहरी नेताओं को मऊ की जनता अब समझ चुकी है, घोसी में जैसे विधान सभा बदलू नेता दारा सिंह को हराया वैसे मऊ में गठबंधन बदलू नेता ओपी राजभर को हराकर वापस इसके गांव भेज देगी।
मुसलमान भाइयों का वोट लेकर भाजपा की सरकार का मंत्री बन गया अब हिन्दू भाइयों का वोट लेने के फिराक में है। लेकिन अब यह दकियानूसी नहीं चलेगी जमानत जब्त होगी। यह राम सुंदर पाण्डेय, कल्पनाथ राय, अलगू राय शास्त्री और विष्णुदेव गुप्ता की धरती है अब यह ओम प्रकाश राजभर जैसे रंगबदलू नेताओं की राजनीति का सफाया होगा अब जनता अपने को के चोट से इस उपचुनाव में मऊ के पार भेजेगी ।
