रिपोर्ट : रंजना तिवारी
सलेमपुर, देवरिया। स्थानीय तहसील प्रांगण में स्वयंसेवी संस्था युवा जोश संगठन के तत्वाधान में शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने लोगों को शरबत पिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की और कहा कि इस तरह के सामाजिक प्रयास सराहनीय हैं।
युवा जोश संगठन लंबे समय से जन कल्याणकारी कार्यों में सक्रिय है। संगठन के संस्थापक और अध्यक्ष अमित पाण्डेय ने बताया कि उनका संगठन कई वर्षों से जिले में समाज के हर वर्ग को सहयोग और सुविधा प्रदान करने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा, "हमारा स्लोगन है- सेवा, सहयोग, समर्पण, और इसी उद्देश्य के साथ हम निरंतर प्रयासरत हैं।"
कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने संगठन के इस प्रयास की सराहना की और सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रियता को प्रेरणादायक बताया।
