रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
बलिया। उत्तर प्रदेश बलिया ने समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मई माह में पूरे उत्तर प्रदेश में जनपद को प्रथम स्थान मिला है। जनपद ने 100 प्रतिशत अंकों के साथ यह उपलब्धि हासिल की।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के मार्गदर्शन में आईजीआरएस सेल ने सभी थाना प्रभारियों के साथ समन्वय स्थापित किया। टीम ने पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय में निष्पक्ष निस्तारण किया। रिपोर्ट को तत्परता से अपलोड भी किया गया।
इस सफलता के लिए एसपी ने आईजीआरएस टीम को सम्मानित किया। टीम को प्रशस्ति पत्र और गुड एंट्री से नवाजा गया। टीम में निरीक्षक संजय शुक्ला, उप निरीक्षक शिव चंद्र यादव और बाल चंद्र मौर्य शामिल हैं। साथ ही कांस्टेबल रोहित कुमार, शोविन्द मौर्य, सतीश यादव और महिला कांस्टेबल सीमा यादव, गरिमा सिंह, गीतिका मौर्या और वंदना भी टीम का हिस्सा हैं।
