रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जिले के कमरावा के रहने वाले साजिद के साथ गन पॉइंट पर लूट का मामला सामने आया है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में साजिद ने आरोप लगाया कि 6 जुलाई को जब आपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए दुबई से आए थे।
इसी बीच लखनऊ में 5 लोग हाथ में तमंचा और बंदूक लेकर आए और मेरे दोस्त से घर से बाहर निकलवाने की मांग की। इसके बाद लक्जरी गाड़ी से आए आरोपियों ने मेरा अपहरण कर अज्ञात जगह पर ले गए जहां 10-15 लोग पहले से ही थे सभी लोगों ने मिलकर मुझे मारा पीटा और बॉडी पर करंट लगाया। इसके साथ वीजा पासपोर्ट आइडेंटी कार्ड टिकट सब छीन लिया।
इसके साथ ही आरोपियों ने फोन कर घर पर धमकी दी कि पैसा भेजे नहीं तो जान से मार देंगे। आरोपी युवक को लखनऊ से लेकर आजमगढ़ आए जहां अकाउंट में परिजनों से 50000 लिए और मेरे पास रखा 15 000 डेबिट कार्ड एटीएम कार्ड दुबई के टिकट वीजा पासपोर्ट सब छीन ले गए। आरोपियों की पिटाई से पीड़ित के चेहरे पर गंभीर चोट भी आई है। 3 साल से दुबई में नौकरी करता है साजिद
बातचीत करते हुए साजिद ने बताया कि 3 वर्ष से दुबई में नौकरी करता हूं। 1 महीने पहले अपने घर आजमगढ़ आया था। 7 जुलाई को दुबई जाने का टिकट भी था। इसी बीच दोस्त की शादी में शामिल होने 6 जुलाई को लखनऊ गया था जहां आरोपियों ने घटना को जान दिया है। इस मामले में पीड़ित ने जिले के गंभीरपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
हालांकि पीड़ित का कहना है कि पुलिस और आरोपियों के दबाव में रिपोर्ट बदलवाने की मांग की जा रही है आरोपियों की पिटाई से पीड़ित तरह सहमा हुआ है। ऐसे में पीड़ित का कहना है कि यदि थाने से हमें न्याय नहीं मिलता तो अधिकारियों का दरवाजा खटखटाया जाएगा!


