रिपोर्ट : बीके सिंह
लखीमपुर- खीरी, रविवार 14 जुलाई, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना श्रद्धा सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के दिशा निर्देशन में काउंसलरों के सहयोग से 12 परिवारिक विवादों में सुलह का प्रयास करके 06 जोड़े पति-पत्नी की विदाई कराने का सराहनीय कार्य किया गया है !
बताते चलें कि जनपद मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्ष महिला थाना श्रद्धा सिंह, काउंसलर सुश्री कुसुम गुप्ता, श्रीमती नीति गुप्ता , कय्यूम ज़रवानी जिला एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पैरा विधि स्वयं सेवक श्रीमती अल्पना वर्मा के द्वारा दहेज उत्पीड़न,घरेलू हिंसा के उत्पीड़न, साझी गृहस्थी में निवास को लेकर उत्पन्न होने वाली समस्याओं के 06 शिकायती प्रार्थनापत्रों में काउंसलरों के सहयोग से 06 जोड़े पति-पत्नी की विदाई कराई गई है, 06 मामले जिसमें पति-पत्नी में अत्यधिक मनमुटाव था उन्हें सोचने समझने के लिए दोनों पक्षों की सहमति से समय दिया गया है | सुलह से विदाई करने में उप निरीक्षक योगेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य महिला सीता, महिला आरक्षी सारिका चौहान ,महिला आरक्षी बबली पवार का काफी सराहनी सहयोग रहा है |


