मुरली मनोहर पांडेय
पूरा क्या है मामला
मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के घोसी क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय लखीमपुर में पढ़ने आ रहे विद्यार्थियों हाथों में रक्षा सूत्र वह माथे पर तिलक लगाने विद्यालय के अध्यापक परमानंद कुमार ने बच्चों के हाथों से रक्षा सूत्र व माथे पर तिलक प्रतिबंधित कर दिया था जिसको लेकर के बच्चों और अभिभावक में काफी आक्रोश था।
कहां का है मामला
यह मामला उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के घोसी क्षेत्र के लखीपुर का है जहां अध्यापक परमानंद कुमार के द्वारा रक्षा सूत्र बांधने और तिलक लगाने पर प्रतिबंध लगाने का मामला सामने आया है।
सहायक अध्यापक परमानंद कुमार पहली जुलाई से सात शुरू होने के बाद से माथे पर तिलक लगाने गले में माला पहने वह हाथ में रक्षा सूत्र बांधने पर बच्चों से करते थे और हाथ से रक्षा सूत्र काटकर फेंक दिया जाता था जिसकी जानकारी होने पर बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद सदस्यों ने मामले का संज्ञान लेकर के विरोध किया था यही नहीं नाम काटने की भी धमकी मिल रही थी अभिभावकों से जानकारी मिलने पर बजरंग दल के जिला संयोजक प्रांशु सिंह तेजस विश्व हिंदू परिषद सुरक्षा विभाग के नितेश मिश्रा अभिषेक सोनकर रोहित मद्धेशिया आज छात्रों को लेकर विद्यालय पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी गई
सहायक अध्यापक निलंबित जांच के आदेश
वही मामला प्रकाश में आने के बाद सहायक अध्यापक परमानंद कुमार को बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय ने निलंबित कर दिया है साथ ही कंपोजिट विद्यालय सरहरा जमीन सरहरा से संबंध कर दिया गया है खंड शिक्षा अधिकारी रानीपुर सुनील कुमार सिंह व कोपागंज मुकेश कुमार मामले की जांच करेंगे यह लोग अपनी अंतरिम जांच रिपोर्ट 15 दिन के अंदर बसा को सौंपेंगे देखना यह है की जांच रिपोर्ट क्या आता है और जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही क्या होती है क्या जांच रिपोर्ट लीपा पोती कर दिया जाएगा या इस पर कोई कार्रवाई होगी आने वाला समय ही बताएगा।