रिपोर्ट : बीके सिंह
लखीमपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) लखीमपुर विभाग के गोला जिले में एक दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अभ्यास वर्ग में चार सत्रों सैद्धांतिक भूमिका कार्य पद्धति सदस्यता और नगर इकाई पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम में प्रांत से प्रवासी के रूप में लक्ष्मी पाण्डेय जी उपस्थित रहीं। अभ्यास वर्ग में विभाग संयोजक श्री अजय पाण्डेय जी ने कार्य पद्धति सत्र लिया जिसमे जिले के कार्यकर्ताओ को विद्यार्थी परिषद की कार्यपद्धति को बताया, वहीं श्री अभिनव जी ने सदस्यता और नगर इकाई सत्रों का नेतृत्व किया। लक्ष्मी पाण्डेय जी ने सैद्धांतिक भूमिका सत्र में अभाविप के वैचारिक आधार को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
इस अभ्यास वर्ग में कार्यकर्ताओं ने संगठन की कार्यप्रणाली, सदस्यता विस्तार और नगर इकाई के गठन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन मंथन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य अभाविप के कार्यकर्ताओं को संगठन के कार्यों में और अधिक निपुणता प्रदान करना था।
अभ्यास वर्ग मे मुख्य रूप से गोला जिले के जिला संगठन मंत्री सत्यम दुबे जी,जिला प्रमुख प्रमोद जी,जिला संयोजक आशुतोष कुमार जी विभाग छात्रा संयोजक आंचल श्रीवास्तव जी उपस्थित रहीं।


