मुरली मनोहर पांडेय
जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ० श्वेता त्रिपाठी ने बताया कि महिला विभाग, उ०प्र० लखनऊ द्वारा संचालित योजना उ०प्र० मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य / कोविड 19 के अन्तर्गत जिन लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2024-25 तक लाभ प्राप्त हुआ है उनमें से जिन लाभार्थियों की आयु 18 वर्ष एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है, उन लाभार्थियों को इण्टरमीडिएट की परीक्षा के उपरान्त आगे शिक्षा जारी रखने पर ही योजना का लाभ प्राप्त होगा। अग्रिम शिक्षा में प्रवेश लेने का प्रमाण जिला प्रोबेशन कार्यालय मऊ कमरा नं0 45 में उपलब्ध कराएं। अधिक जानकारी के जिला प्रोबेशन कार्यालय में सम्पर्क करें।

