रिपोर्ट : रामदुलारी पटेल
बाराबंकी। जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. नीलम सिंह ने जानकारी दी कि जनपद में विभाग द्वारा संचालित 09 राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षिक सत्र 2025–26 में प्रवेश हेतु आवेदन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2025 निर्धारित थी।
चूंकि परीक्षाओं के परिणाम देर से आने के कारण रिक्तियों के सापेक्ष पर्याप्त संख्या में आवेदन प्राप्त नहीं हो सके, इसलिए अब अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 अगस्त 2025 कर दी गई है। आवेदन पोर्टल पर छात्र-छात्राओं द्वारा स्वयं ऑनलाइन भरकर आवश्यक प्रपत्र अपलोड किए जाने हैं।
डॉ. सिंह ने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं वांछित प्रपत्रों के साथ समय पर आवेदन करें, ताकि किसी भी योग्य विद्यार्थी को छात्रावास सुविधा से वंचित न होना पड़े।
जनपद के राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों की क्षमता इस प्रकार है —
दशहराबाग (बालिका) बाराबंकी — 48 सीटें
जनेस्मा बाराबंकी — 48 सीटें
सार्वजनिक हैदरगढ़ — 48 सीटें
ग्राम्यांचल हैदरगढ़ — 48 सीटें
हसवापुर बाराबंकी — 48 सीटें
मंगलपुर बाराबंकी — 48 सीटें
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी — 48 सीटें
सफदरगंज बाराबंकी — 48 सीटें
रामनगर बाराबंकी — 50 सीटें
जिला समाज कल्याण विभाग का कहना है कि यह कदम छात्रों को अधिक समय देने और सभी रिक्त सीटों को भरने के उद्देश्य से उठाया गया है, ताकि योग्य छात्रों को समय पर आवासीय सुविधा मिल सके।
