मुरली मनोहर पांडेय
मऊ। जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार नव चयनित मुख्य सेविकाओं को दिनांक 27 अगस्त 2025 दिन बुधवार को पूर्वान्ह 11:00 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में माननीय जन प्रतिनिधिगण द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि समस्त नव चयनित मुख्य सेविका अनिवार्य रूप से दिनांक 27 अगस्त 2025 को अपने शैक्षिक एवं अन्य अभिलेखों के साथ पूर्वान्ह 10:00 बजे जिला कार्यक्रम कार्यालय (कक्ष संख्या-10) में उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कराएं।
उन्होंने यह भी बताया कि मुख्य रूप से आधार कार्ड की मूल एवं दो स्व हस्ताक्षरित छायाप्रति।
हाई स्कूल के अंकपत्र/अंक सह प्रमाण पत्र की मूल एवं दो स्व हस्ताक्षरित छायाप्रति ।
मेडिकल बोर्ड द्वारा प्राप्त चिकित्सा प्रमाण पत्र की मूल एवं दो स्व हस्ताक्षरित छायाप्रति एवं वर्तमान की 02 फोटो लेकर उपस्थित रहेंगे।



