रिपोर्ट : बीके सिंह
पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में चलाये जा रहे आपरेशन मुस्कान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी महोदय के सन्निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मितौली महोदय के कुशल मार्ग दर्शन में प्रभारी निरीक्षक थाना मैगलगंज के नेतृत्व में थाना मैगलगंज की पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बालक जितिन (उम्र - 14 वर्ष) को सकुशल बरामद किया गया।
*संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 05.08.2025 को श्री रामप्रकाश पुत्र सुरेश कुमार निवासी खखरा थाना मैगलगंज जनपद खीरी के द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 269/2025 धारा 137(2) BNS (गुमशुदगी लड़का) से संबंधित गुमशुदा जितिन उम्र करीब 14 वर्ष को थाना मैगलगंज पुलिस टीम द्वारा सकुशल किया गया बरामद। जिसके पश्चात विधिक कार्यवाही पूर्ण कर गुमशुदा जितिन को भाई रामप्रकाश पुत्र सुरेश कुमार निवासी खखरा थाना मैगलगंज जनपद खीरी के सुपुर्द कर थाना हाजा से रुखसत किया गया।
*थाना मैगलगंज पुलिस टीम-*
1.उ0नि0 संदीप यादव थाना मैगलगंज जनपद खीरी
2.हे0का0 मो0असलम थाना मैगलगंज जनपद खीरी
3.का0 सुमित जैनर थाना मैगलगंज जनपद खीरी
4.का0 रोहित कुमार थाना मैगलगंज जनपद खीरी
