रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। मऊ में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अनिल यादव ने घोसी से समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। प्रोफेसर ने अपने सहयोगियों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र सौंपा। प्रोफेसर यादव के अनुसार, सांसद राजीव राय ने 10 जुलाई को उनकी जमीन में जबरन रास्ता बनवा दिया। इसके बाद 12 अगस्त की रात में पुलिस द्वारा बनवाई गई 10 फीट की दीवार को तोड़ दिया गया। कच्चे रास्ते पर कंक्रीट डालकर उसे प्लास्टर भी करवा दिया गया। प्रोफेसर ने जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा और एसपी इलमारन को दिए गए पत्र में कहा कि भू-राजस्व के मूल नक्शे में कोई रास्ता नहीं है।
उन्होंने सांसद के खिलाफ भूमि माफिया के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। साथ ही कहा कि अगर सांसद नियम विरुद्ध काम कर रहे हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
वहीं पूरे मामले पर Mnews24 से बातचीत में घोसी लोकसभा से सपा सांसद राजीव राय ने बताया कि जिस जमीन को लेकर विवाद खड़ा किया जा रहा है उस पर कोर्ट का स्टे आर्डर है। जमीन की चौहद्दी कराई गई है। जहां तक दीवार गिराने की शिकायत है तो मेरे जमीन की बाउंड्री को तोड़ा गया है। शिकायतकर्ता मेरे खिलाफ फर्जी आरोप लगा रहे हैं। वह मुझे बदनाम कर रहे हैं।
उनका मकसद मीडिया में हाईलाइट होना है ...



