मुरली मनोहर पाण्डेय
मऊ। विद्युत सुधार हेतु सरकार की महत्वकांक्षी योजना RDSS के तहत, मऊ शहर के सम्मानित उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु 33/11 के. वी. विद्युत उपकेंद्र भीटी के अंर्तगत मुंशीपुरा सेल्टेक्स रोड के पुराने हो चुके एलटी लाईन को बदल कर उसके स्थान पर नए केबल लगाने का कार्य जनहित में कराया जाना अति आवश्यक है। जिससे की विधुत सप्लाई को निर्बाध चलाया जा सके एवम सम्मानित उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप में मिलती रहे। जिसका कार्य 30.09.2024 को समय 10:00 AM से शुरु होगा जो कि 18:00 pm तक चलेगा । कार्य के दौरान 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र - भीटी के अंर्तगत केवल मुनसीपुरा सेल्टैक्स रोड की विधुत आपूर्ति बाधित रहेगी उस क्षेत्र के सम्मानित उपभोक्ताओं को सूचित करना है कि शट डाउन से पूर्व स्वयं के दैनिक महत्वपूर्ण कार्य जैसे पानी इत्यादि को पर्याप्त मात्रा में संचित कर लें।