मुरली मनोहर पांडेय
मऊ। जिला सेवायोजन अधिकारी आशुतोष प्रसाद ने बताया कि इजराइल में निर्माण श्रमिको को रोजगार प्रदान करने के लिए एनएसडीसी, पीआईबीए के साथ समन्यवय स्थापित करतें हुए फेम वर्क/शटरिंग कारपेंटर, आयरन बेल्डिंग, सिरेमिक टाइल एवं प्लास्टरिंग आदि श्रमिकों को इजराइज भेजने की कार्यवाही की जा रहीं हैं। प्रमुख अर्हताये वांछित श्रेणी/ट्रेड में कम से कम 03 वर्ष का अनुभव, आवेदक को निर्माण ड्राइंग समझने हेतु अग्रेजी की सामान्य जानकारी, उम्र 25 से 45 वर्ष, पासपोर्ट की वैधता कम से कम 03 वर्ष, आवेदक इससे पूर्व इजराइल ड्राइव की चयन टेस्ट में प्रतिभाग न किया हो, आवेदक का कोई ब्लड रिलेशन इजराइल में न हो तथा वह कभी इजराइल न गया हों। ऐसे अभ्यर्थियों को rojgaarsangam.up.gov.in पोर्टल पर जॉब सीकर के Sing up में register For के अन्तर्गत registration for isreal ऑप्सन का चयन कर अपना पासवर्ड बनातें हुए पंजीयन पूर्ण करेंगे। पंजीकृत जॉब-सीकरों को इजराइल में नौकरियों के लिए आन-लाईन आवेदन, अग्रेजी की प्री-स्क्रीनिंग टेस्ट, आर०पी०यल० प्रशिक्षण, पासपोर्ट के आधार पर आवेदक की जॉच, प्रोफेशनल टेस्ट ड्राइव परीक्षण पूर्ण किया जायेगा। प्री-स्क्रीनिंग / RPL की कार्यवाही किसी भी प्रकार से श्रमिकों के इजराइल भर्ती हेतु चयनित होने की वैधता नहीं हैं, अपितु पी०आई०बी०ए० द्वारा चयन की कार्यवाही का एक चरण है। आई०टी०आई० एवं सेवायोजन कार्यालय द्वारा इजराइल की संस्था पी०आई०बी०ए० को चयन की कार्यवाही हेतु सम्बन्धी ट्रेड के निर्माण श्रमिको को उपलब्ध कराना है। अन्तिम रूप से चयनित आवेदकों को इजराइल भेजने का कार्य एन०एस०डी०सी० व पी०आई०बी०ए० द्वारा किया जायेगा। अधिक जानकारी हेतु जनपद के सेवायोजन कार्यालय एवं कॉल सेन्टर 155330 के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।
