मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने भाजपा के सदस्यता अभियान के क्रम में यूपी में 3 करोड़ से अधिक नए सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा करने के लिए मंगलवार और बुधवार को सहादतपुरा स्थित अली बिल्डिंग के दुकानदारों से मिलकर उन्हें भाजपा की सदस्य बनने के लिए प्रेरित किया श्री राय के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इसी के साथ मनोज राय ने आजमगढ़ तिराहे से लेकर के और विशेष के पीजी कॉलेज तक जितने भी दुकानदार हैं। सघन संघा संपर्क कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई सुबह से लेकर देर शाम तक मनोज राय ने जनपद में सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करने के लिए जी जान से जुड़े रहे हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मऊ जनपद में मनोज राय सदस्यता अभियान को पूरा करने के लिए कमरतोड़ मेहनत कर रहे हैं।
