रिपोर्ट-विद्यानन्द
मऊ। रुद्रपुर कोतवाली इलाके में एक किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है जानकारी के अनुसार रंपुरा बस्ती निवासी एक युवक ने बताया कि 26 सितंबर को 11:00 उसकी 18 वर्षीय बहन छत पर कपड़े सुखा रही थी तभी किराए पर रहने वाला पड़ोसी छत से कूद कर आया और बहन के साथ जबरदस्ती करने लगा, युवक ने आरोप लगाया कि उसकी बहन के साथ किराए पर रहने वाले युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की और अमर्यादित व अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया, जब चीखने की आवाज सुनकर वह दौड़कर छत पर आया तो आरोपी युवक छत से कूद कर फरार हो गया। शिकायतकर्ता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, पुलिस मुकदमा दर्ज पर आरोपी के तलाश शुरू कर दिया है।