फांसी के फंदे से झूलता मिला युवक का शव
रिपोर्ट : विद्यानंद
कौशाम्बी। प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने की आत्महत्या,फांसी के फंदे से झूलता मिला युवक का शव,परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतारा लड़की का वीडियो बनाने कों लेकर पुलिस से हुई थी शिकायत,पुलिस ने पूछताछ कर युवक कों छोड़ दिया था,कौशाम्बी जनपद में मंझनपुर थाना के शमशाबाद गांव की है पूरी घटना।
वहीं पर कौशाम्बी पुलिस ने जानकारी देते हुवे बताया है कि थाना मंझनपुर क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम शमशाबाद निवासी वेद प्रकाश उम्र लगभग 28 वर्ष जो दिव्यांग एवं अस्वस्थ व्यक्ति थे। उन्होंने लड़कियों के कुछ फोटोग्राफ्स अपने मोबाइल फोन में रखे थे। पारिवारीजनों से पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा बताया गया कि गांव के उमाशंकर नाम के एक व्यक्ति द्वारा फोटो ग्राफ रखने का विरोध किया गया था। इसी बात से छुब्ध होकर व आत्म ग्लानि वश वेदप्रकाश ने अपने घर में आत्महत्या कर ली है। सूचना पर थाना मंझनपुर पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है तथा पारिवारिक जन द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मु0अ0स0 305/2024 धारा 108 बीएनएस बनाम उमाशंकर ग्राम शमशाबाद थाना मंझनपुर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया है। टीमों का गठन कर अभियुक्त की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
