सांसद राजीव राय को फोन पर जान से मारने की धमकी दिये जाने का मामला
मुरली मनोहर पांडेय
मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में 70 घोसी लोकसभा से सपा सांसद राजीव राय को फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद सपा सांसद राजीव राय ने अपने जान को खतरा बताया है वही सपा जिला अध्यक्ष दूधनाथ यादव सपा विधायक सुधाकर सिंह पूर्व अध्यक्ष मुन्ना यादव समेत सैकड़ो कार्यकतार्ओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है वहीं सपा सांसद राजीव राय की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने जाने की भी बात कही सपा सांसद राजीव राय ने जानकारी देते हुए कहा था कि अज्ञात नंबरों से जान मारने की धमकी मिली थी इसके बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पुलिस अधीक्षक से मिलकर कार्यवाही की मांग की वही राजीव राय ने कहा कि हमारी सिक्योरिटी सपा सरकार हटने के बाद वापस ले ली गई वहीं केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिख सिक्योरिटी बहाल करने की मांग की गई साथ ही में मीडिया से बात करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि एक नंबर भारत के बाहर का है और दूसरा नंबर लोकल है पुलिस जांच कर रही है उचित कार्यवाही जल्द से जल्द की जाएगी।
