मुरली मनोहर पांडेय
सतना। राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस की रविवार को बैठक सतना मे संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज मिश्रा ने की। इस बैठक मे प्रस्तावित जिला कार्यालय सेमरिया चौक हाउसिंग बोर्ड मार्केट मे स्थापित करने, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सभी प्रकोष्ठ मे नई नियुक्त कर संगठन को जल्दी से जल्दी सक्रिय करना, साथ ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप पवार के सतना आगमन की तैयारी को लेकर चर्चा की गई । इस बैठक मे मुख्य रूप से प्रदेश सचिव वीरभान सिंह बघेल, सतना जिला अध्यक्ष शिवराम द्विवेदी, उपाध्यक्ष राज कपूर वर्मा, विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष एडवोकेट अशोक विश्वकर्मा, विधि प्रकोष्ठ शहर अध्यक्ष सुरेंद्र शुक्ला, कार्यवाहक जिला शहर अध्यक्ष केशरी सिंह, सुनील गुप्ता, विष्णु सोनी, हरेश जायसवाल की उपस्थिति मे बैठक का समापन हुआ।
