मुरली मनोहर पाण्डेय
मऊ। उ0प्र0 खेल निदेशालय के तत्वाधान में जिला खेल कार्यालय, मऊ द्वारा आयोजित जिला स्तरीय जूनियर बालक/बालिका एथेलेटिक्स एवं जिम्नास्टिक तथा जूनियर बालक क्रिकेट प्रतियोगिताओं में फूटबाल तथा हैण्डबाल प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण किया गया। उक्त प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि जितेन्द्र सिंह प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी तथा विशिष्ट अतिथि राजेश तिवारी सभासद नगर पालिका परिषद् मऊ द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि का स्वागत श्री डी0पी0सिंह, क्रीडाधिकारी मऊ द्वारा पुष्प गुच्छ तथा बैज लगा कर किया गया। उक्त फूटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला नवयुवक फुटबाल एकेडमी तथा स्टेडियम मऊ के मध्य खेल गया जिसमे स्टेडियम की टीम ने मुकाबले को 03 - 00 से जीत लिया साथ ही हैण्डबाल प्रतियोगिता में स्टेडियम अ तथा स्टेडियम ब के मध्य खेला गया जिसमे स्टेडियम अ ने 05 - 03 से मुकबला जीत लिया। पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन ओमेन्द्र सिंह द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर संजय सिंह (सचिव जिला हांकी संघ ), संजय सिंह (जिला हैण्डबाल संघ ), हांजी मुनौउर (सचिव जिला फुटबाल संघ ), राजीव जायसवाल, अखिलेश खरवार, भूपेंद्रनाथ, रीमा यादव, मोईन खान, रितेश कुमार दास, मनोज यादव, सोनिया कुमारी, दिवाकर (लेखाकार जिला खेल कार्यालय) आदि लोग उपस्थित रहें। अन्त में डी0पी0सिंह क्रीडाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी जनपद वासियों, प्रतिभागी खिलाडियों , निर्णायकों एवं प्रशिक्षको का आभार व्यक्त किया गया।
