मऊ। उत्तर प्रदेश मऊ जनपद के घोसी कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा रघौली में क्राइम ब्रांच प्रभारी बन महिला के मोबाइल पर फोन कर महिला से ₹200000 ठग लिया मामला प्रकाश में आने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है रघौली ग्राम सभा के निवासी उर्मिला देवी की ओर से घोसी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 1 अक्टूबर को उसके मोबाइल नंबर पर अनजान नंबर से एक फोन आया अनजान फोन नंबर व्यक्ति ने खुद को क्राइम ब्रांच का प्रभारी बताते हुए उर्मिला देवी से कहा कि आपके खिलाफ तहरीर मिला है जांच कर जेल भेजने की बात कही,
उक्त गांव निवासी कमलेश राजभर उर्मिला देवी के घर पहुंच कहा कि क्राइम ब्रांच प्रभारी से है अच्छा जान पहचान कुछ ले देकर मामला खत्म कर दूंगा,
कमलेश राजभर मामला खत्म करने हेतु ₹200000 लिया। यह आरोप पीड़िता उर्मिला देवी ने लगाते हुए कहा कि ₹200000 हमने जिसमें ₹100000 जेठानी से लिए और एक लाख रुपये खेत गिरवी रख कर दिया उसी दिन कमलेश राजभर ने कहा कि अभी ₹100000 और मांग रहे हैं क्राइम ब्रांच के प्रभारी ।
उर्मिला देवी के पास और एक लाख नहीं होने के बाद उसके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं दिख तो वह सीधे घोसी कोतवाली पहुंच प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह से पूरी बात बताई, जिस पर कमलेश राजभर एवं मोबाइल नंबर के आधार पर एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
पीड़ित महिला उर्मिला देवी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा उक्त बात राजकुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक घोसी कोतवाली ने बताया।
* *कैसे खुला राज*
* ₹200000 प्राप्त करने के बाद में और रुपए मांगने पर महिला ने पुलिस से शिकायत की पुलिस ने रविवार देर शाम दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है ₹200000 देने के बाद क्राइम ब्रांच के प्रभारी ₹100000 और मांग रहे हैं ₹100000 पीड़िता से मांगा गया था जिस पर महिला को शक हुआ और महिला सीधे घोसी कोतवाली चली गई जिससे पूरे मामले से पर्दा उठ गया।
.jpeg)
