मुरली मनोहर पांडेय
उप कृषि निदेशक ने बताया कि जनपद के कृषकों को अत्याधुनिक कृषि तकनीकी ज्ञान तथा कृषि के विभिन्न पहलुओं पर रबी की उत्पादकता बढ़ाने तथा रबी मौसम में फसल अवशेष जलाये जाने से उत्पन्न हो रहे प्रदूषण की रोकथाम हेतु फसल अवशेष प्रबन्धन जागरूकता अभियान हेतु कृषि प्रसार अधिकारी/कर्मचारी, प्रगतिशील किसानो, ग्राम प्रधानों कृषि निवेश आपूर्तिकर्ता वैज्ञानिकों/विशेषज्ञों के साथ जनपद स्तरीय रबी गोष्ठी/प्रदर्शनी का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दिनांक 25 अक्टूबर 2024 को पूर्वान्ह 10.00 बजे, से नगर पालिका कम्यूनिटी हाल में किया गया है। जिसमें कृषि तकनीकी ज्ञान एवं फसल उत्पादकता बढ़ाए जाने की जानकारी दी जाएगी।