रिपोर्ट-प्रिंस प्रजापति
मऊ। उत्तर प्रदेश मऊ में राष्ट्रवादी युवा ब्राह्मण महासंघ का आजमगढ़ मंडल का मंडली कार्यकर्ता सम्मेलन हिंदी भवन मऊ में 27 अक्टूबर दिन रविवार को आयोजित किया जा रहा है उक्त बात की जानकारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रवादी युवा ब्राह्मण महासंघ रमन पांडे ने दिया श्री पांडे ने कहा कि रामराज की तरह अगर राजधर्म हो तो देश में रामराज की स्थापना हो सकती है रमन पांडे ने जानकारी देते हुए कहा कि कार्यक्रम में राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेस दत्त भारद्वाज एवं युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरली मनोहर पांडे उपस्थित रहेंगे। ब्राह्मण सम्मेलन में समाज की एकता एवं मजबूती पर चर्चा की जाएगी कार्यक्रम में लगभग हजारों लोगों की जुटने की उम्मीद है।