मऊ। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा दिनांक 02.10.2024 से दिनांक 16.10.2024 के दृष्टिगत जनपद में स्थापित प्रदूषण जाँच केन्द्रों की चेकिंग की गयी तथा मानक से अधिक प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की चेकिंग गयी, जिसमें बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के संचालित 11 वाहनों का चालान किया गया तथा वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया एवं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने हेतु निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त सड़क सुरक्षा के क्रम में प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान टैक्स, फिटनेस, सीटबेल्ट / हेल्मेट एवं मोडिफाइड साइलेन्सर/हूटर/प्रेशर हार्न/शीशे पर लगी काली फिल्म वाली वाहनों की चेकिंग की गयी जिसमें 41 वाहनों के प्रति चालान की कार्यवाही की गयी तथा 03 वाहनों को बन्द किया गया। उक्त आयोजन में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन / प्रवर्तन) सुहेल अहमद एवं यात्रीकर अधिकारी, अरविन्द कुमार जैशल तथा प्रवर्तन सिपाहियों के साथ चेकिंग का कार्य सम्पादित किया गया।
