मुरली मनोहर पांडेय
मऊ। मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर स्थित दी तिलक ठाकुर के पास गाजीपुर मठ से दर्शन कर घर जा रही कार खड़े ट्रेलर में भिड़ गई, जिसमें मौके पर दो लोगों की मौत हो गई एवं आधा दर्जन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मृतक एवं घायल परिवार बलिया जनपद के नगरा थाना क्षेत्र के गोथाई बलुआ और चक्र गांव निवासी हैं, जिसमें पांच महिला, दो बच्चियों और एक चालक के साथ गाजीपुर में किसी मठ से दर्शन करने गए थे, जहां से दर्शन कर लौट रहे थे। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायलों को सदर अस्पताल मऊ में भेज कर इलाज कराया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक अन्य घायलों की स्थिति भी नाजुक बताई जा रही है।
