मुरली मनोहर पांडेय
बलिया। उत्तर प्रदेश बलिया कोतवाली की पुलिस ने फर्जी/कूटरचित दस्तावेज कर विदेशों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्याालय चालान कर दिया। पुलिस की माने तो कोतवाली के उपनिरीक्षक राजू कुमार अपने टीम के साथ मुखबीर की सूचना पर , आरोपी को गिरफ्तार किया है पुलिस की माने तो उनका कहना था कि भोले भाले लोगों को विदेशों में नौकरी दिलाने के नाम पर अभियुक्त उनसे मोटी रकम लेता था और कुट रचित दस्तावेज बनवाकर उन्हें विदेश भेजने के नाम पर उन्हें झांसा देकर उनसे ठगी करता था ठगी का शिकार हुए लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली में दी जिसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई और इसकी छानबीन करने लगी।
अनुराग सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी सहसपुरा थाना चुनार जनपद मिर्जापुर वर्तमान पता कबीरनगर दुर्गाकुण्ड थाना भेलुपुर जनपद वाराणसी को माल्देपुर मोड़ काली माता मन्दिर के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया।