मुरली मनोहर पांडेय
बलिया। बलिया जनपद के भीमपुरा थाना अंतर्गत इब्राहिम पट्टी गांव के मौजा टंडवा गांव के समीप नहर पुलिया के पास देर शाम आपसी मारपीट में चाकू बाजू हुई, इसमें एक युवक के पेट में चाकू लग गया, चाकू लगने के बाद वह घायल अवस्था में करीब 500 मी दौड़ते हुए टंडवा चट्टी स्थित चाय की दुकान पर जाकर जान बचाने की गुहार लगाने लगा। मौजूद लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को देते हुए एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। युवक ने अपना नाम भाव थाना क्षेत्र के खैरा निवासी तेलुगू राजभर उम्र 22 वर्ष पुत्र राम अवध राजभर बताया। इस संदर्भ में भीमपुर थाना अध्यक्ष मदन पटेल ने बताया कि युवक का इलाज चल रहा है पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है आरोपी जल्द ही गिरफ्त में होगा।