रिपोर्ट : विद्यानंद
देवरिया। यह मामला बीते 20 दिन पहले का है जो सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम मुराडीह की वायरल वीडियो है जिसमे घायल विजय शंकर यादव के घर दर्जनों की संख्या में लोग पहुंच कर ईट पत्थर चला रहे है जिसमे तड़तराहट की आवाज़ गूंज रही है। और पीड़ित परिवार पूरी तरह से डरा सहमा था। और बंद घर में एक बूढी माँ चिल्ला रही थी कोई तो बचाओ और दबंगो ने किस तरह से मारा होगा जिसमे तीन का हाथ फ्रेक्चर हो गया और तीन बुरी तरह से घायल थे लेकिन पुलिस केवल अभी तक 20 दिनों में खानापूर्ति के नाम पर मामूली धाराओं में केस दर्ज किया है। और अब पीड़ित एसपी ऑफिस का चक्कर काटने पर मज़बूर है।
