शारदा नारायण हास्पिटल में हुआ मॉक फायर ड्रिल, सुरक्षा के बताए उपाय
मुरली मनोहर पांडेय
मऊः प्रकाश पर्व दीपावली को उत्साह के बीच सावधानी से मनाने की आवश्यकता है। दीप जलाने, मोमबत्ती सजाने तथा पटाखा फोड़ने के समय असावधान होने की स्थिति में दुर्घटना घटित होने की संभावना बनी रहती है। दीप और मोमबत्ती को समतल स्थान पर रखना चाहिए। इलेक्ट्रानिक उपकरणों के उपर दीप नहीं रखना चाहिए। सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रत्येक घर में प्राथमिक उपचार किट का होना आवश्यक है। प्रसिद्व चिकित्सक डॉ संजय सिंह ने यह सुझाव गुरुवार को बताया। शारदा नारायण हास्पिटल में आयोजित मॉक फायर ड्रिल के अवसर पर वह बोल रहे थे। मेडिकल डायरेक्टर डॉ सुजीत सिंह ने बताया कि आग लगने या जलने की स्थिति में जले हुए हिस्से पर लगातार पानी गिराना चाहिए। घाव को साफ कर मेडिकली एप्रूव एंटिसेप्टिक क्रीम तत्काल लगाना चाहिए। साफ रुई और लोशन से घाव को अच्छी तरह से साफ करने के बाद एंटिसेप्टिक ऑइनमेंट लगाना चाहिए। गंभीर स्थिति में तत्काल निकट के चिकित्साल जाना चाहिए। छोटे बच्चों को दीप और पटाखों से दूर रखना चाहिए। पास में बालू एवं पानी अवश्य रखें।

