मुरली मनोहर पांडेय
जम्मू कश्मीर। जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद अब नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार बनाने जा रही है। सूबे में पार्टी कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने की तैयारी कर रही है। इस बीच दिन शुक्रवार को एनसी नेता उमर अब्दुल्ला ने राजभवन में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को गठबंधन की चिट्टी सौंपी और सरकार बनाने का दावा पेश किया।
