मुरली मनोहर पांडेय
मऊ। चिकित्सा जगत के गौरव मऊ सहित पूर्वांचल के प्रसिद्ध सर्जन सल्यक हॉस्पिटल पुरानी तहसील मऊ के संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर एस.सी तिवारी को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जनपद मऊ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है डॉ एस.सी तिवारी को जिला अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पुरानी तहसील सल्यक हॉस्पिटल मऊ के आवास पर बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है इसी क्रम में राष्ट्रवादी युवा ब्राह्मण महासंघ राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस समेत कई सामाजिक संगठनों ने भी आवास पर पहुंचकर बधाई दिया बधाई देने वालों में रमन पांडे राहुल पांडे सतीश यादव प्रिंस प्रजापति गौरव पांडे मसूदन त्रिपाठी समेत कई गणमान्य लोगों ने बधाई दी इस अवसर पर डॉक्टर एस.सी तिवारी ने कहा कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन मरीज परिजन एवं मेडिकल लोगों के बीच सामंजस्य स्थापित करने के लिए मैं निरंतर काम करता रहूंगा कल यानी बुधवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जनपद मऊ के हुए आम चुनाव में डॉक्टर एस.सी तिवारी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया डॉक्टर एस. सी तिवारी मऊ जनपद समेत पूर्वांचल के एक जाने-माने सर्जन है जो मृदुभाषी सहज सरल और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते रहते हैं।
