मुरली मनोहर पांडेय
जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण मिश्र ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2025 के आधार पर होने वाले विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संदर्भ में स्थानांतरण तैनाती पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 का कार्य दिनांक 29 अक्टूबर 2024 से प्रारंभ होकर अंतिम प्रकाशन दिनांक 06 जनवरी 2025 तक चलेगा। निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्य में प्रमुख भूमिका निभाने वाले अधिकारियों जिसमें उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को आयोग की अनुमति के बिना पुनरीक्षण अवधि आलेख्य प्रकाशन दिनांक 29 अक्टूबर 2024 से अंतिम प्रकाशन दिनांक 06 जनवरी 2025 तक स्थानांतरित करने पर रोक लगा दी गई है।
